कुछ वक्त पहले सुतापा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे इरफान खान ने क्लिक किया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुतापा ने लिखा था, 'जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, जब जिंदगी ब्लैक एंड व्हाइट नहीं थी। मैं तुम्हें वहां खड़ा हुए देखती हूं, तुम्हारी गर्दन में निकोन के साथ और लेंस के द्वारा मैं तुम्हें देखती हूं। इरफान मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगी पार्टनर। और कितनी मीलों का सफर बाकी है। और कितनी सड़कों पर अकेले चलना है?' उनका यह पोस्ट सोशल मीडया पर काफी वायरल हुआ था।