5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सीमा हैदर पर बन रही फिल्म रिलीज हो जाए तो मेरा नाम बदल देना…’ प्रोड्यूसर अमित जानी पर पड़ोसी का सनसनीखेज खुलासा

Seema Haider: सीमा हैदर पर बन रही फिल्म पर अमित के जानने वाले क्यों भरोसा नहीं कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 19 Aug 2023, 4:35 PM IST

Seema haider

सीमा और सचिन से बात करते अमित जानी।

Seema Haider Film: गैरकानूनी ढंग से पाकिस्तान से नोएडा आई सीमा हैदर पर अमित जानी ने फिल्म बनाने का ऐलान किया है। अमित जानी का फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस ने 'कराची टू नोएडा' नाम से सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म बना रहा है। अमित की ओर से फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके बावजूद सचिन के पड़ोस और कसबे के लोग इसे पूरी तरह फर्जी मान रहे हैं।

मेरठ के रहने वाले हैं अमित
अमित जानी मेरठ के जाननी कसबे के रहने वाले हैं। अपने कसबे के नाम को ही उन्होंने अपना सरनेम बनाया है। अमित के बारे में उनके पड़ोसियों से बात की गई तो नाम ना छापने की शर्त पर कई बातें उन्होंने बताई। एक पड़ोसी ने तो अमित जानी को महाफ्रॉड बताते हुए कहा कि अगर ये फिल्म बन जाए तो वो नाम बदल लेंगे।

अमित जानी के पड़ोसियों का कहना है कि जानी थाने चले जाइए तो आपको पता चल जाएगा कि वो क्या चीज है। उसके नाम पर अलग-अलग समय पर दर्जनभर मुकदमें दर्ज हुए हैं। मेरठ ही नहीं देहरादून में भी उस पर मुकदमा हो चुका है। एक समय में वह इनामी भी रह चुका है। अमित जानी बसपा सरकार में मायावती की मूर्ति तोड़कर सुर्खियां बटोर चुका है। इसके बाद उसने 2012 में सपा से चुनाव लड़ने की भी कोशिश की।


महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हमले हुए तो अमित जानी ने उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना का गठन कर लिया। उसने मेरठ में शिवसेना के ऑफिस पर हमला भी किया। 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद उसकी करीबी भाजपा से बढ़ गई। अमित के कसबे के लोगों को कहना है कि उसका नाम किसी अवैध खनन या फ्रॉड में ही आते देखा है। इस फिल्म के लिए भी वो जरूर कुछ ना कुछ फाइनेंस का रास्ता तलाश रहा होगा, कहीं से कुछ रुपए मिल जाएंगे तो फिल्म कहां जाएगी, किसी को पता नहीं चलेगा।

यह भी पढ़ें: KBC 15: राजा जनमेजेय को महाभारत किसने सुनाई थी? आप जानते हैं साढ़े 6 लाख के इस सवाल का जवाब?