
shabana azmi
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी हाल ही एक अवॉर्ड शो में शामिल हुई
जिसमें उनके उपर उम्र को लेकर कमेंट करने से वह काफी गुस्सा गई और बीच में ही
अवॉर्ड शो छोड़ कर चली गई।
दरअसल 20 अगस्त को गुड़गांव मे एनसीआर चेंबर्स ऑफ
कॉमर्स के प्रोग्राम में शामिल हुई। जहां एक इंडस्ट्रियालिस्ट ने बात ही बात में
कहा की 65 साल की होनें के बाद भी शबाना काफी यंग है और उन्हे अपने ब्यूटी सीक्रेट
का खुलासा करना चाहिए। बस फिर इस कमेंट को सुनते ही शबाना स्टेज से उतरी और सामने
जाकर ऑडियंस के बीच बैठ गई।
इतना ही नहीं कई और कारोबारियों ने शबाना पर
कमेंट करना शुरू कर दिया जिके बाद शबाना नाराज हुई और प्रोग्राम छोड़कर चली गई। इस
मामले को लेकर मीडिया ने जब उनसे जानने की कोशिश की तो उन्होने यह कह कर मामला टाल
दिया की उनका इस इवेंट के साथ केवल एक घंटे के साथ शामिल होने की बात कही गई
थी।
वहीं एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट एच. पी. यादव ने बताया,
"शबाना ने इस प्रोग्राम के लिए केवल एक घंटे का टाइम दिया था उन्हे कहीं और जाना था
इसलिए वह फ्लाइट पकड़ने के लिए जल्दी निकल गई।"
Published on:
22 Aug 2015 11:26 am

