नई दिल्ली | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान Gauri Khan) को बॉलीवुड का मोस्ट फेवरेट कपल माना जाता है। फैंस के लिए ये कपल किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। वहीं शाहरुख भी पत्न गौरी के लिए प्यार दिखाने में कोई कमी नहीं (Shah Rukh Gauri love bond) छोड़ते हैं। वैसे तो वो सोशल मीडिया पर थोड़ा कम ही एक्टिव रहते हैं। बाकी सेलेब्स की तरह हर रोज पोस्ट नहीं करते हैं लेकिन अक्सर उनके पोस्ट में गौरी का जिक्र जरूर रहता है। हाल ही में गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज अपलोड (Gauri Khan interior designer work) की तो शाहरुख ने उनसे एक रिक्वेस्ट कर डाली। किंग खान ने गौरी से ये आग्रह अपने ऑफिस को लेकर (Shah Rukh Khan request to Gauri Khan) किया था।