SRK New Song Jhoome Jo Pathaan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म अगले साल 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में SRK के अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) नजर आने वाले हैं, लेकिन इन स्टार्स की इस फिल्म को इन दिनों काफी विवादों को सामना करना पड़ा रहा है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की बात कही जा रही है। हाल में फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) रिलीज हुआ था, जिसको लेकर खूब विवाद हुआ था। गाने दीपिका ऑरेज कलर की बिकिनी में नजर आई थी, जिसको भगवा रंग बता दिया गया था।