27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Dunki Leaked Online: शाहरुख खान की ‘डंकी’ रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक, बिना पैसे दिए देख रहें लोग

Dunki Leaked Online: शाहरुख खान की ‘डंकी’ रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक, बिना पैसे दिए देख रहें लोग

Dunki Leaked Online: शाहरुख खान की फिल्म डंकी आज यानी 21 दिसंबर को रिलीज हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि रिलीज होते ही डंकी ऑनलाइन लीक हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 21 Dec 2023, 12:54 PM IST

dunki_leaked_online.jpg

फिल्म डंकी ऑनलाइन लीक हो गई है

Dunki Leaked Online: शाहरुख खान की फिल्म डंकी रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं। लाख कोशिशों के बाद भी कुछ पाइरेसी वेबसाइट्स नहीं मानी हैं।


अच्छे प्रिंट में ‘डंकी’ ऑनलाइन हुई लीक
खबरों के मुताबिक ‘डंकी’ तमिल रॉकर्स और टेलीग्राम के कई चैनलों पर लीक कर दी गई है। खबर ये भी है कि अच्छे प्रिंट में शाहरुख खान की इस फिल्म को टोरंट साइट पर भी देखा जा सकता है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म लीक होने से इसके बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर असर पड़ने की संभावना है। मेकर्स के द्वारा हालांकि इस खबर पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। पाइरेसी वेबसाइट्स के खिलाफ कई नियम बने लेकिन वेबसाइट्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही हैं। अब देखने वाली बात है की शाहरुख खान की फिल्म पर किस तरह का असर पड़ता है।


यह भी पढ़ें: कैटरीना और विजय सेतुपति का रोमांस, सस्पेंस के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, लेकिन ट्रेलर में खटकी ये कमी!


त्यौहार की तरह मना जश्न
21 दिसंबर यानि आज सुबह 5.55 बजे रिलीज हुई फिल्म को लेकर लोगों के बीच तगड़ा क्रेज देखने को मिला है। थिएटर्स के बहार लोगों ने पटाखे छुड़ाकर,ढोल बजा कर, कुछ फैंस तो सेंटा बनकर पहुंचे लोगों ने त्यौहार की तरह फिल्म रिलीज का जश्न मनाया है।

कैसा होगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ?
राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान पहली बार कोई फिल्म कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि फिल्म काफी शानदार बिजनेस करने वाली है। कल यानि 22 दिसंबर को सालार रिलीज हो जाएगी और देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म किस तरह का कलेक्शन करती है।