शाहरुख से मिलने पहुंचे इरफान
आजकल इरफान खान अपनी बीमारी का इलाज लंदन में करवा रहे हैं। वह जल्द ही लंदन रवाना होने वाले थे लेकिन उससे पहले वह अपने खास दोस्त शाहरुख खान से मिलना चाहते थे। इरफान की वाइफ सुतापा, जो हर वक्त अपने पति का साथ दे रही हैं, उन्होंने दोस्त शाहरुख को फोन करके इरफान से मिलने की रिक्वेस्ट की। दिलदार शाहरुख को जैसे ही पता चला कि उनका बीमार दोस्त उनसे मिलना चाहता है, वह झट से उनके घर मढ आइलैंड पहुंच गए।