नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के पास प्रॉपर्टीज़ की कमी नहीं है लेकिन इसी को लेकर वो विवादों में फंस गए हैं। हाल ही में उनकी एक प्रॉपर्टी पर बड़ा जुर्माना लगाया है। उनके अलीबाग वाले फॉर्महाउस पर करोड़ रुपए की चपत लगी है। सुत्रों के मुताबिक, ये प्रॉपर्टी उनकी सास सविता छिब्बा (Savita Chhiba) और ननद नमिता छिब्बा (Namita Chhiba) के नाम है। ये फार्म हाउस बॉम्बे टेनेंसी एक्ट (Bombay Tenancy Act) की धारा 63 (Section 63) का उललंघन करता है जिसके बाद 20 जनवरी, 2020 को कलेक्टर द्वारा नोटिस जारी कर 3.09 करोड़ रुपये का जुर्मान भरने को कहा गया है।