शाहरुख खान अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। वह हर पिता की तरह चाहते हैं कि उनके बच्चों पर कभी कोई आंच ना आए। वहीं बेटी सुहाना से तो वह प्यार भी करते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ पर डिस्कस भी करते रहते हैं। कई इंटरव्यूज में वह सुहाना को लेकर बात कर चुके हैं। एक बार तो करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जब शाहरुख से पूछा गया कि अगर उनकी बेटी को उसका बॉयफ्रेंड किस करेगा तो आप क्या करेंगे?