25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान की बेटी सुहाना के लिए आया रिश्ता, शख्स ने सैलरी का भी किया खुलासा

एक यूजर ने ऐसा कमेंट कर डाला कि हर कोई हैरान रह गया। एक यूजर ने गौरी के पोस्ट पर सुहाना से शादी करने की इच्छा जता डाली। यूजर ने अपनी सैलरी तक का खुलासा कर डाला।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Aug 31, 2021

suhana_khan_marriage_proposal_1.jpg

Suhana Khan Marriage Proposal

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। उनके साथ-साथ उनका परिवार भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। खासतौर पर उनकी लाडली बेटी सुहाना खान। सुहाना ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में सुहाना अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस उनके स्टाइल और हॉटनेस के दीवाने हैं। एक बार तो किंग खान की लाडली के लिए रिश्ता भी आ गया था।

गौरी खान ने किया था ट्वीट
दरअसल, कुछ वक्त पहले सुहाना खान ने अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्हें दोस्तों और फैंस ने जन्मदिन की बधाई दी थी। वहीं, उनकी मां गौरी खान ने भी खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया था। उन्होंने ट्विटर पर सुहाना एक फोटो शेयर की थी। फोटो में सुहाना काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए गौरी ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, तुम बहुत प्यारी हो। आज, कल और हमेशा।' गौरी के इस ट्वीट को काफी पसंद किया गया। उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर लोगों ने सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी।

यूजर ने दिया शादी का प्रपोजल
वहीं, एक यूजर ने ऐसा कमेंट कर डाला कि हर कोई हैरान रह गया। एक यूजर ने गौरी के पोस्ट पर सुहाना से शादी करने की इच्छा जता डाली। यूजर ने अपनी सैलरी तक का खुलासा कर डाला। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'गौरी मैम मेरी शादी सुहाना के साथ करवा दो। मेरी मंथली पेमेंट 1लाख+ है।' यूजर का ये शादी का प्रपोजल काफी वक्त तक चर्चा में रहा था। कई लोगों ने यूजर के कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा कि फोटो में सुहाना ने जो बैग हाथ में लिया हुआ है उसकी कीमत भी 3 लाख रुपए है।

सुहाना जल्द कर सकती हैं डेब्यू
बता दें कि इन दिनों सुहाना खान अमेरिका में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। वह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। हाल ही में इस तरह की खबरें आईं कि सुहाना जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। डायरेक्टर जोया अख्तर उन्हें अपनी फिल्म से लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। वहीं, शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उसके बाद से ही उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। लेकिन जल्द ही वो पठान फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग