
Shahid_Kapoor
फिल्म टॉयलेट : एक प्रेम कथा फेम निर्देशक श्री नारायण सिंह ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शाहिद कपूर के साथ टीम बनाई है, जिसे टी-सीरीज ओर कृअर्ज एंटरटेनमेंट बना रहा है। कृअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा को पटकथा पसंद आई, जिसे उन्होंने शाहिद कपूर से साझा किया और वह तुरंत बोर्ड पर आने को तैयार हो गए। यह एक काफी अच्छी पटकथा है, जो भावनाओं के पूरे स्वर को दर्शाती है और इसके लिए एक बहुत ही यथार्थवादी और जमीनी महसूस कराती है।
श्री नारायण सिंह का कहना है, 'कमीने, जब वी मेट, हैदर और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों के साथ शाहिद कपूर ने निश्चित रूप से अपने आपको एक बेहतर अभिनेता के रूप में साबित किया है। उन्होंने कहा कि उनकी स्टार उपस्थिति को नकारा नहीं जा सकता और मैं उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।'
प्रेरणा अरोड़ा का कहना है, 'हमने इससे पहले साथ में टॉयलेट एक प्रेम कथा की मेकिंग को वास्तव में एंजॉय किया और जानते हैं कि फिल्मकार के रूप में श्री नारायण सिंह ने हमें विश्वास दिलाया है कि हमारे हाथों में एक और विजेता है। शाहिद फिल्म उद्योग के सबसे अच्छे अभिनेताओं में से एक हैं और वह इस किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करेंगे। हम इस पर उनके साथ सहयोग करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि इस भूमिका के लिए किसी और के पास उनके जैसी प्रतिभा और क्षमता नहीं है। साथ में, शाहिद और श्री एक शानदार कॉम्बो बनाएंगे, हमारे लिए एक विजेता, निश्चित रूप से।'
भूषण कुमार का कहना है, 'हम कृअर्ज के साथ बहुत सी दूसरी फिल्मों पर काम कर रहे हैं और साथ मिलकर एसोसिएशन को मजबूत करते हैं। श्री नारायण सिंह ऐसे निर्देशक हैं जो संदेश देने वाली फिल्म के साथ मनोरंजन का संतुलन बनाए रखते हुए व्यवासयिक फिल्म बनाते हैं। और शाहिद कपूर बतौर अभिनेता शानदार हैं। वह हमेशा खुद का सबसे अच्छा प्रस्तुत करते हैं जब पर्दे पर जिस तरह विभिन्न भूमिकाएं निभाते हैं, उससे वह दिल जीत लेते हैं।'
Published on:
28 Sep 2017, 6:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.