शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कई मौकों पर जैन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब जैन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह इंडियन आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को कॉस्ट्यूम डिजाइनर कुणाल रावल ने शेयर किया है। फोटो में देखा जा सकता है कि जैन कुर्ता-पजामा पहना हुआ है। इसे कुणाल रावल ने ही डिजाइन किया है। तस्वीर में जैन की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है।