मीरा राजपूत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में मीशा लेटर लिखती हुईं दिखाई दे रही हैं। मीशा ने अपने लेटर पर लिखा हैं कि, 'डियर दादी, मैं आपको मिस कर रही हूं। जब आप फ्री हो जाओ तो कॉल करना, लव मीशा। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा है कि 'प्यार भरे खत।' साथ ही मीरा ने लेटर का एक क्यूट इमोजी भी बनाया है।