शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को लास्ट टाइम फिल्म 'जर्सी' में देखा गया था. इस फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) नजर आई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद अब उनके पास कई फिल्मों के ऑफर तो आ रहे हैं, लेकिन खबरों की माने तो शाहिद ने अपनी फीस को कई गुना बढ़ा दिया है. खबरों की माने तो शाहिद कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए काफी हाई डिमांड रखी है, जो किसी भी मेकर के होश उड़ा दे. बताया जा रहा है कि एक फिल्म डायरेक्टर ने शाहिद को फिल्म के लिए ऑफर दिया था.