
SHAHID KAPOOR
बता दें बॉलिवुड में हमेशा से सबसे ज्यादा सेक्सी ऋतिक रोशन माने गए हैं। यहां तक की काफी सालों से उन्होंने इस जगह पर अपना पैर जमा रखा था। लेकिन अब अब लगता है ये खिताब उन्होंने किसी से छीन लिया है। जी हां शाहिद कपूर और उनके फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है। ब्रिटेन के एक वीकली अखबार के सालाना पोल में शाहिद को सबसे सेक्सी एशियाई शख्स के तौर पर चुना गया है। बता दें, दुनियाभर के फैन्स की वोटिंग के आधार पर इस बार शाहिद कपूर ने सभी को पीछे छोड़ा पहला स्थान कमाया है।
शाहिद ने इस पोल में एक्टर रितिक रोशन और ब्रिटिश-पाकिस्तानी गायक जायन मलिक को पीछे छोड़ दिया है। ऋतिक लगातार तीन साल से इस पोल में दूसरे स्थान पर थे जबकि पिछले साल के विजेता जायन इस साल तीसरे स्थान पर हैं।
बता दें इस खिताब को जीतने के बाद शाहिद ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा की उन्हें वोट देने वालों का वह शुक्रिया अदा करना चाहेंगे और वह यह टैग मिलने से सम्मानित महसूस कर रहे हैं। शाहिद के मुताबिक,- मेरा मानना है कि सेक्सी का मतलब सिर्फ शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि यह जिंदगी के मानसिक पहलुओं से भी जुड़ा है।
वैसे जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावती विवादों के घेरे में फंसी हुई है।
इसी के चलते फिल्म रिलीज होने में अभी टाइम लग सकता है। लेकिन इस बात की परवाह किए बगैर आजकल शाहिद अपना हर वक्त बरबाद ना करते हुए अपनी फैमिली और स्पैशली अपनी बेटी के साथ टाइम स्पैंट करने में व्यस्त हैं। आजकल वे अपना सारा कीमती वक्त पत्नी मीरा और बेटी मिशा के साथ ही स्पैंट करते हैं। वैसे सही भी है अपने बिजी शेड्यूल ना जाने कब उन्हें ये मौका दुबारा मिले शायद यही वजह है की इन दिनों शाहिद अपना हर वक्त कीमती बनाने में लगे हुए हैं।
बता दें पद्मावती में शाहिद के अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अब तक पद्मावती विवाद को लेकर दीपिका ही आगे आई थी और फिल्म को लेकर हो रहे विरोध पर बयान दे रही थी। पर कुछ दिन पहले इस विवाद पर शाहिद कपूर भी अपना आक्रोश दिखाते दिखाई दिए।
हाल में शाहिद 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शरीक हुए। वहां मीडिया ने उनसे इस फिल्म से जुड़ी बातचीत की जिसपर शाहिद ने कहा की,- मुझे पूरा विश्वास है कि पद्मावती फिल्म जरूर रिलीज होगी और इस फिल्म को उड़ता पंजाब जितना ही पसंद किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा की,- अगर फिल्म को रिलीज करने से रोक दिया जाता है तो यह एक ऐसी मिसाल होगी जिस पर मुझे गर्व नहीं होगा। मेरा विश्वास है कि फिल्म रिलीज होगी। मैं मानता हूं कि इसकी प्रक्रिया मुश्किल है और जैसा कि मैंने कहा, मैं उड़ता पंजाब की रिलीज के वक्त भी इसी प्रक्रिया से गुजरा था। अंत में मैंने देखा कि फिल्म रिलीज हुई और उसे बहुत सराहा गया।
Updated on:
14 Dec 2017, 9:09 AM IST
Published on:
14 Dec 2017, 9:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.