18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहिद से नहीं होती शादी तो इस अभिनेता को डेट करना चाहती थी मीरा

मीरा और शाहिद दोनों ने अपने निजी जीवन के साथ प्रोफेशल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Mar 23, 2018

Shahid kapoor and Meera

Shahid kapoor and Meera

बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी। हालांकि मीरा राजपूत फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में शाहिद और मीरा एक चैट शो में पहुंचे थे। इस शो के दौरान मीरा और शाहिद दोनों ने अपने निजी जीवन के साथ प्रोफेशल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। दरअसल शाहिद और मीरा अभिनेत्री नेहा धूपिया के टीवी शो बीएफएफ विद वोग में पहुंचे थे।

इस शो पर मीरा ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि अगर उनकी शादी शाहिद से नहीं हुई होती तो वह किस बॉलीवुड एक्टर करती। नेहा ने मीरा से कहा कि उस एक्टर की एक्टिंग करके दिखाइए, जिसे आप डेट करना चाहती हैं। मीरा के एक्टिंग करने से पहले ही शाहिद ने उस एक्टर का नाम बता दिया। शाहिद ने तपाक से कहा सिद्धार्थ मल्होत्रा। इस पर नेहा कि कहा कि वो भी दिल्ली से हैं इसलिए। बता दें कि मीरा अक्सर इवेंट में शाहिद के साथ नजर आती हैं। पिछले दिनों हुए लैक्मे फैशन वीक में भी मीरा ने शाहिद के साथ रैंप वॉक की थी।

वहीं शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। यह नारायण सिंह की फिल्म है। फिल्म में यामी गौतम भी नजर आएंगी। यह फिल्म 31 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले शाहिद की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स आॅफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म में शाहिद ने राव रतन सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लीड रोल में थी। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने अलाअुद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। यह फिल्म काफी विवादों में रही थी। कुछ राज्यों में तो यह फिल्म रिलीज तक नहीं हो पाई।