
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर कल 'जीरो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसी के साथ ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट पर शाहरुख खान ने फिल्म की दोनों एक्ट्रेसेस और डायरेक्टर के साथ बर्थडे केक काटा।

इस मौके पर शाहरुख कैजुअल लुक में वहीं कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ग्लैमरस लुक में नजर आईं।

उस दौरान अनुष्का ने पिंक कलर का शिमर वहीं कैटरीना ने सफेद रंग का शिमर ड्रेस पहना हुआ था।

बता दें ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट के दौरान शाहरुख के लिए एक स्पेशल केक लाया गया था। इस केक पर उनकी फिल्म 'जीरो' के पोस्टर्स बने हुए थे।

जीरो फिल्म ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।