
shahrukh khan
वैसे बॅालीवुड के किंग खान शाहरुख खान या दबंग खान सलमान खान की फैम फॅालोइंग यूं ही इतनी नहीं बड़ी है। वे हमेशा से ही अपने फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं शायद यही वजह है की भारत की पूरी जनता उनकी दिवानी है। अगर आपको विश्वास नहीं होता तो चलिए आपको हाल में हुआ एक किस्सा सुनाते हैं जिसमें शाहरुख की हाजिर जवाबी और मजाकिया अंदाज आपका दिल जीत लेगा।
हुआ कुछ ऐसा की ट्विटर पर शाहरुख के एक फैन ने मासूमियत से पूछा, शाहरुख क्या आप अपना फोन नंबर देंगे? शाहरुख जवाब में जो कहा उसे सुन आप भी हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।
दरअसल शाहरुख ने मजाकियां अंदाज में उस फैन को लिखा की,- कहते हैं हां बिलकुल, आधार कार्ड भी भेज दूं क्या?
इस पर उनके फैन इतने खुश हुए की उन्होंने बड़े ही प्यार से शाहरुख को कहा,- न ही मुझे आपका नंबर चाहिए न ही आधार का नंबर चाहिए मुझे तो बस एक हग चाहिए। बस फिर क्या था क्या आपको लगता है की शाहरुख अपने इस फैन की फरमाइश पूरी नहीं करेंगे। शाहरुख ने तुरंत ही उनके रिप्लाई में लिखा,- हां मैं भेजता हूं।
यकीनन शाहरुख के इस जवाब ने उस फैन का दिल जीत लिया होगा। वैसे अगर शाहरुख खान के करियर की बात करें तो बता दें कल ही से शाहरुख खान का सबसे चर्चित शो र प्लस पर टेड टॉक्स इंडिया नई सोच शुरु हुआ है।यह शो भारतीय दर्शकों के लिए एकदम नया है क्योंकि यह नए आइडियाज को उनके सामने लाने का काम करेगा।
बता दें इस शो के निर्माताओं ने लोगों की एक्साइटमेंट को नए-नए प्रोमो शेयर करके बरकरार रखा हुआ है। शो के आखिरी प्रोमो में किंग खान बच्चों को सलाह देते हुए कह रहे थे कि कैसे वो अपने पैरेंट्स की डांट से बच सकते हैं। वहीं अब एक्टर बच्चों के पापा को सलाह दे रहे है।
खबरों की माने तो इस शों में शाहरुख हर तरह के लोगों को आमंत्रित करने वाले हैं। तरह तरह के लोगों से मतलब ये है की इस शो में ना केवल बॅालीवुड के सेलेब्स आएंगे बल्कि अलग-अलग फील्ड से लोग आकर अपनी कहानी बताएंगे। बता दें, अभी तक ये फाइनल नही हुआ हैं की इस शो के कुल कितने एपिसोड्स होंगे। लेकिन अगर ये शो दर्शकों के बीच हिट हो जाता हैं तो और भी एपिसोड्स शूट किए जाएंगे। और इसके बाद सीजन 2 लाया जाएगा।
टीवी शो के अलावा शाहरुख बहुत जल्द आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा बॅालीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। बता इस फिल्म तारीख को 2017 दिसंबर से आगे बड़ाकर 2018 कर दिया गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की इस बार किंग खान अपनी फिल्म में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते इसलिए अपने 2 साल फिल्म को दे रहे हैं।
Published on:
11 Dec 2017, 11:10 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.