नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज इंडस्ट्री के बादशाह बन गए हैं। उन्होंने अपने काम से अपनी कला से यह मुकाम हासिल किया है। सालों बाद भी बड़े पर्दे पर शाहरुख के रोमांस और एक्टिंग का जादू चलता हुआ दिखाई देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि यह मुकाम और ऐसी लोकप्रियता हासिल करना हर किसी की किस्मत में नहीं लिखा होता। लोग मेहनत तो करते हैं लेकिन ऐसा नाम कायम करने में पूरी जिंदगी गवा बैठेत हैं। लेकिन शाहरुख के लिए भी इंडस्ट्री में नाम कमाना इतना आसान नहीं था। जहां वह अपनी करियर में आ रही मुश्किलों का सामना कर रहे थे। वहीं वह अपने परिवार की परेशानियों में भी घिरे रहते थे। किंग खान की जिंदगी में एक सबसे बुरा वक्त तब आया। जब उनके पिता का देहांत हो गया था और उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं मिली। चलिए आपको बतातें हैं यह पूरा किस्सा।