दरअसल, हाल ही में नेटफ्लिक्स के चैट शो ( Netflix Chat Show ) के दौरान शाहरुख खान ने एक घटना का जिक्र किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह जेल भी जा चुके हैं। जिसे सुन शो के होस्ट डेविड लेटरमैन भी चौंक पड़े थे। किंग खान ने बताया था कि जेल जाने का कारण उनका गुस्सा ही था। शाहरुख बताते हैं कि एक मैगजीन में उनके लिए कुछ ऐसी चीज़ें लिखी थी। जिसे सुन वह काफी गुस्से में आ गए थे और वह मैगजीन के ही संपादक से सवाल पूछने चले गए थे। संपादक ने जवाब देते हुए कहा कि वह मज़ाक में लिखी गई बात हैं। इसलिए ज्यादा गंभीरता से ना लें। यह सुन शाहरुख अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए और उन्होंने संपादक संग बदसलूकी कर दी।