23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग यूरोप में होने जा रही है शुरू, सलमान खान भी होंगे हिस्सा?

एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' की शूटिंग यूरोप में शुरू होने जा रही है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि यूरोप में ही एक्टर सलमान खान का कैमियो भी शूट किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 30 May 2021, 8:56 PM IST

Shahrukh Khan Movie Pathan Shooting In Europe Salman Khan Comeo

Shahrukh Khan Movie Pathan Shooting In Europe Salman Khan Comeo

नई दिल्ली। काफी लंबे समय से बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म पठान को लेकर अक्सर कई नई खबरें सामने आती ही रहती है। ऐसे में अब एक बार फिर से 'पठान' की शूटिंग को लेकर खबरें सामने आने लगी है। कोरोना के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। वहीं अब फिल्म मेकर्स ने फैसला लिया है कि वह यूरोप में 'पठान' की शूटिंग को शुरू करेंगे। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि यशराज फिल्म्स अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करना चाहता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही फिल्म की टीम यूरोप के लिए रवाना हो सकती है। जहां सलमान खान का कैमियो भी शूट किया जाएगा।

कोरोना के चलते प्रोड्यूर्स का हो रहा नुकसान

बताया जा रहा है कि कोरोना के चलते देश में बिगड़ते हालतों की वजह से कई टीवी और फिल्म प्रोड्यूर्स का भारी नुकसान हो रहा है। यही वजह है कि अब सभी निर्माताओं ने फैसला लिया है कि वह दूर जाकर अपना काम करेंगे। क्योंकि बाकी देशों के मुकाबले भारत की स्थिति ज्यादा खराब है। यही वजह है कि अब फिल्म 'पठान' की शूटिंग यूरोप में होने जा रही है।

फिल्म में नज़र आएंगे ये सुपरस्टार्स

आपको बता दें फिल्म 'पठान' शाहरुख की कमबैक फिल्म है। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी दिखाई दीं थीं। यही वजह है कि उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह बना हुआ है। फिल्म 'पठान' में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग