नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल मिलने से बॉलीवुड के कई स्टार्स मुसीबत में फंसते हुए नज़र आ रहे हैं। एक के बाद एक कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार एनसीबी की पूछताछ में एक ड्रग पेडलर ने कई और बड़े नामों का खुलासा किया है। जिसमें शाहरुख खान,रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और डीनो मोरिया का नाम शामिल है। खबरों के अनुसार अर्जुन रामपाल शाहरुख खान को ड्रग भेजा करते थे। यह दोनों कलाकार फिल्म ओम शांति ओम में साथ काम भी कर चुके हैं।