3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरूख का खुलासा: जावेद साहब ने मुंह पर फेंक ​दिए थे इस गाने के लिरिक्स

शाहरूख खान ने अपने फैंस को फिल्म के टाइटल ट्रैक से जुडा एक किस्सा बताया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 19 Dec 2017, 2:22 PM IST

shahrukh and javed akhtar

shahrukh and javed akhtar

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरूख खान फिल्मों के साथ—साथ छोटे पर्दे पर भी कमाल कर रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरूख खान का टीवी पर शो प्रसारित हो रहा है‘टेड टॉक्स इंडिया-नई सोच’। शाहरूख खान ने बॉलीवुड को अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें से एक फिल्म है कुछ कुछ होता है। शाहरूख ने अपने टॉक शो के दौरान इस फिल्म की आॅफस्क्रीन बातें अपने फैंस के साथ शेयर की। इस दौरान शाहरूख के साथ बॉलीवुड के जाने माने स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर भी मौजूद थे। आपको बता दें कि फिल्म कुछ कुछ होता है के टाइटल ट्रैक को जावेद अख्तर ने ही अल्फाज दिए थे। शाहरूख खाने ने अपने शो के दौरान इस फिल्म से जुडा एक किस्सा शेयर किया। शाहरूख खान ने अपने फैंस को फिल्म के टाइटल ट्रैक से जुडा एक किस्सा बताया। शाहरूख ने बताया कि मैं जावेद साहब को तब से जानता हूं, जब मैं मुंबई आया था। शाहरूख ने कहा कि इस बात को करीब 25 साल हो गए हैंं साथ ही शाहरूख ने बताया कि उन्होंने जावेद साहब से बहुत सी बातें सीखी हैं। शाहरूख का कहना है कि बहुत सारी एजुकेशन, बहुत सारे खयालात उन्हें जावेद साहब से ही सीखे हैं।

जब नाराज हो गए थे जावेद अख्तर:
शाहरूख ने शो के दौरान फिल्म कुछ कुछ होता है से जुडा एक किस्सा बताया। शाहरूख ने कहा कि एक बार जावेद साहब उनसे बहुत नाराज हो गए थे। शाहरूख ने बताया कि वे जावेद साहब के साथ फिल्म कुछ-कुछ होता है में काम कर रहे थे। शाहरूख ने बताया कि जावेद साहब को ये टाइटल ठीक नहीं लगा। जावेद साहब ने गुस्सा होते हुए कहा कि अरे यार तुम ये ले लो। ‘अब तो मेरा दिल जागे न सोता है, क्या करूं हाय कुछ कुछ होता है? ये चाहिए तुम्हें? शाहरूख ने बताया कि उस वक्त जावेद साहब इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने उस गाने के वर्ड्स हम पर यू ही फेंक दिए थे। सभी जानते हैं कि कुछ कुछ होता का टाइटल ट्रैक बहुत लोकप्रिया हुआ। शाहरूख ने कहा कि जब ये गुस्से में वर्ड्स फेंकते भी हैं.. तो वो भी गोल्डन वर्ड्स बन जाते हैं। तो इनकी ये खासियत है।