20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Shaitaan 2 Release Date: अजय देवगन की ‘शैतान 2’ पर काम हुआ शुरू, आर माधवन का फिर चलेगा जादू?

Shaitaan 2 Release Date: अजय देवगन की ‘शैतान 2’ पर काम हुआ शुरू, आर माधवन का फिर चलेगा जादू?

Shaitaan 2 Release Date: अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' के सीक्वल से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 7 Aug 2024, 4:15 PM IST

shaitaan 2 release date

'शैतान 2' से जुड़ा नया अपडेट आया सामने

Shaitaan 2 Release Date: इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' का नाम शामिल है। अब इसके सीक्वल पर भी काम शुरू हो गया है। 8 मई को रिलीज हुई फिल्म 'शैतान' को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 211.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब इसके पार्ट 2 पर भी काम शुरू हो गया है, जिससे फैंस काफी खुश हैं।

'शैतान 2' की स्क्रिप्ट है तैयार, जानें रिलीज डेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'शैतान 2' पर काम शुरू हो गया है और इसकी स्क्रिप्ट भी तैयार हो चुकी है। फिल्म शैतान में अजय देवगन के साथ आर माधवन थे, जिन्होंने नेगेटिव रोल निभाया और ऑडियंस ने उन्हें खूब पसंद किया। ऐसे में हो सकता है कि 'शैतान 2' में अजय देवगन के साथ आर माधवन भी नजर आएंगे। वहीं फिल्म में ज्योतिका और जानकी बोदीवाला भी अहम भूमिका में थीं। अगर इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर या अगले साल यानी 2025 तक शुरू होगी, तो 2026 तक यह फिल्म रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी 'शैतान 2' की स्टारकास्ट और रिलीज डेट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद 50 साल की Malaika Arora ऐसे गुजार रहीं समय, लेटेस्ट पोस्ट पर लिखा- बस मैं और मेरा…

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' रिलीज हो चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अजय की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो इसमें 'सिंघम अगेन', 'रेड 2', 'दे दे प्यार दे 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' जैसी फिल्में शामिल हैं।