नई दिल्लीPublished: Sep 03, 2020 12:25:59 pm
Neha Gupta
बॉलीवुड के फेमस विलेन शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) अपना 68वां जन्मदिन (Shakti Kapoor Birthday) मना रहे हैं। शक्ति कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों में रहे हैं। उनका स्टिंग ऑपरेशन (Shakti Kapoor Sting) सामने आने के बॉलीवुड में खलबली मच गई थी।
नई दिल्ली | बॉलीवुड के फेमस विलेन शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) आज यानी 3 सितंबर को अपना 68वां जन्मदिन (Shakti Kapoor Birthday) मना रहे हैं। शक्ति कपूर ने बॉलीवुड में कई तरह के रोल किए हैं। उनकी कॉमेडी फिल्मों के डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। क्राइम मास्टर गोगो के नाम से फेमस शक्ति कपूर लगभग 700 फिल्मों (Shakti Kapoor Films) में काम कर चुके हैं। वहीं जब शक्ति स्क्रीन पर विलेन बने तब भी उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। शक्ति कपूर को जितना उनकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए जाना जाता है उससे कहीं ज्यादा सुर्खियों में वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर रहे हैं। शक्ति कपूर का स्टिंग ऑपरेशन (Shakti Kapoor Sting) सामने आने के बाद उन्हें फिल्मों से भी बैन कर दिया गया था। लड़कियों को काम दिलाने के बदले शक्ति उनका फायदा उठाने की बात करते हुए नजर आए थे। हालांकि शक्ति कपूर ने इसकी सफाई भी दी थी लेकिन बिग बॉस 5 में भी उनकी इसी तरह की हरकतें सामने आई थीं।