1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शमिता शेट्टी और राकेश बापट पहला वैलेंटाइन डे साथ मनाने के लिए निकले अलीबाग

बॉलीवुड के जाने वाले कपल शमिता शेट्टी इस वर्ष अपना पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस ख़ास मौक़े को सेलिब्रेट करने के लिए कपल अलीबाग के लिए रवाना हो चुके हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 13 Feb 2022, 11:02 PM IST

shamita shetty and raqesh bapat

shamita shetty and raqesh bapat

बॉलीवुड के जाने माने कपल शमिता शेट्टी और राकेश बापट सुर्ख़ीयों में बने हुए हैं। कपल अपने पहला वैलेंटाइन डे के लिए अलीबाग़ के लिए रवाना हो चुके हैं। हाल ही में शमिता शेट्टी और राकेस बापट को उनके परिवार के साथ स्पॉट किया गया हैं। इन दोनों के साथ इनका परिवार भी अलीबाग़ में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेगा।

हाल ही में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाने के लिए शमिता शेट्टी और राकेस बापट अलीबाग़ के लिए निकल गए हैं और इनके साथ ही उनका पूरा परिवार भी अलीबाग़ के लिए रवाना हो चुका हैं।

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। शमिता के साथ उनकी मां सुनंदा भी नज़र आ रही हैं। शमिता के साथ उनकी बहन शिल्पा शेट्टी और उनके दोनों बच्चे भी नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि शमिता की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा भी उनके साथ ही स्पॉट की गई हैं।

यह भी पढ़ें- नागिन 6’ में तेजस्वी प्रकाश की परफॉर्मेंस ने किया फैंस को इंप्रेस

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के बाद से ही राकेश और शमिता अक्सर साथ में दिख जाते हैं। राकेश बापट ने बेहद ख़ास तरीक़े से शमिता शेट्टी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इसके जन्मदिन के अवसर पर भी शामिल हुए थे। हाल ही में राकेश ने एक नई लग्ज़री कार भी ख़रीदी हैं। इस कपल को कुछ समय पहले जूलरी स्टोर के बाहर देखा गया था।

यह भी पढ़ें- जाने बॉलीवुड स्टार्स कपल के बेडरूम सीक्रेट्स