
श्रद्धा ने भले ही अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में की हो लेकिन जब वो 16 साल की थी तब ही उन्हें फिल्म के लिए ऑफर मिला था। ये ऑफर किसी और ने नहीं बल्कि सलमान खान ने दिया था। एक बार श्रद्धा ने अपने स्कूल में प्ले किया था तो उनकी एक्टिंग से सलमान इतने ज्यादा इम्प्रेस हो गए थे कि उन्होंने श्रद्धा को फिल्म ही ऑफर कर दी थी। हालांकि श्रद्धा ने ये ऑफर ठुकरा दिया था क्योंकि उस समय श्रद्धा सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी।