नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 अप्रैल, 1979 को उनका जन्म मुंबई में हुआ था। वह एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका परिवार थियेटर से जुड़े हुए हैं। खुद शरमन को भी थियेटर से काफी लगाव है। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम कर अपना मुकाम हासिल किया है। साल 1999 में डायरेक्टर विनय शुक्ला की आर्ट फिल्म 'गॉड मदर' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले शरमन ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'एक्सक्यूज मी', 'शादी नंबर वन', 'रंग दे बसंती', 'गोलमाल', '3 इडियट्स' जैसी फिल्में शामिल हैं।