गौरतलब हो कि देश के कई राज्यों में तांडव के विरोध में दर्ज FIR को लेकर मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अमेजन प्राइम इंडिया प्रमुख अपर्णा पुरोहित, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा, सीरीज के राइटर गौरव सोलंकी और एक्टर जीशान अयूब ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। पूरी टीम ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की अपील की थी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका।