27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shashi Kapoor Birth Anniversary: 20 साल में की शादी, बेरोजगारी में बेची कार, काम न मिलने से आ गए थे बुरे दिन

Shashi Kapoor: कपूर खानदान का वो बेटा जिसने कम उम्र में शादी कर ली थी और उसके बाद उनके बुरे दिन शुरू हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 18 Mar 2025, 8:14 AM IST

Shashi Kapoor Birth Anniversary

Shashi Kapoor Birth Anniversary

Shashi Kapoor Birth Anniversary Today: राज कपूर के परिवार का दिग्गज कलाकार जो अर्श से फर्श पर आ गया था। इंडस्ट्री में काम न मिलने की वजह से उन्होंने अपनी कार से लेकर अपनी पत्नी का सामान भी बेच दिया था। आज उनकी 82वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह आज हमारे बीच नहीं हैं उनका निधन 4 दिसंबर 2017 को हो गया था। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर दी और हम बात कर रहे हैं शशि कपूर की। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर हम उनके बारे में कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं।

शशि कपूर आज मना रहे अपनी बर्थ एनिवर्सरी (Shashi Kapoor Birth Anniversary)

शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के तीसरे बेटे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1948 में अपने बड़े भाई की निर्देशित फिल्म “आग” में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के साथ ही एक्टर ने कई विवादित फिल्में भी दी। फिल्म 'सिद्धार्थ' में कई आपत्तिजनक सीन थे। लेकिन फिल्म की लीड हीरोइन सिमी ग्रेवाल और शशि कपूर ने बड़ी ही बोल्डनेस से इन सीन्स को शूट किया था। ये फिल्म अंग्रेजी भाषा में रिलीज हुई थी। वहीं, जब शशि कपूर थियेटर ग्रुप के साथ काम कर रहे थे तब उन्होंने दुनियाभर की यात्राएं कीं, जेनिफर के साथ उन्होंने कई नाटकों में काम भी किया। इसी बीच उनका और जेनिफर का रिश्ता परवान चढ़ा और 20 साल की उम्र में ही उन्होंने खुद से पांच साल बड़ी जेनिफर से शादी कर ली। फिर सुपरस्टार की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और लाइमलाइट से दूर रहने लगे।

शशि कपूर के आ गए थे बुरे दिन (Shashi Kapoor Movies)

शशि कपूर की जिंदगी में फिर एक समय ऐसा आया था जब उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई। इस बात का खुलासा खुद उनके बेटे कुणाल ने एक इंटरव्यू में किया था। कुणाल ने बताया कि पिता शशि कपूर को 60 के दशक में काम मिलना बंद हो गया था। तब पिता जी ने ना सिर्फ अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स कार बेच दी थी बल्कि मां जेनिफर को भी पैसों के लिए अपना सामान बेचना पड़ा था। हालत ये हो गई कि टॉप एक्ट्रेसेस भी शशि के साथ काम करने से मना करने लगी थीं। फिर नंदा ने उनके साथ फिल्म 'फूल खिले' की, जो सुपरहिट रही थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग