शत्रुघ्न सिन्हा(Shatrughan Sinha) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के सवाल पर सधा हुआ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब हर दिन इस मामले में नई-नई बातें सामने आ रही थीं उस समय ऐसा लगा था कि कहीं यह केस दिशाहीन तो नहीं हो रहा है। आशंका इस बात की भी थी कि कहीं सबूतों से छेड़-छाड़ ना हो। लेकिन अब राहत की बात है कि काफी जद्दोजहद के बाद आखिर मामला सीबीआई के पास गया तो सही दिशा की ओर पहला कदम माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं सुशांत से बस एक बार मिला हूं वह काफी शांत लड़का था, और उनके परिवार के सदस्य भी काफी शांत और सम्मानित हैं। रही बात रिया के इनवॉल्वमेंट की तो मैं व्यकितगत तौर पर रिया को नहीं जानता हूं और ना ही इस केस को मैने बारीकी से देखा है। ऐसे में किसी पर मेरी टिप्पणी उचित नहीं होगी, लेकिन बस उम्मीद है जो भी दोषी होगा वह उजागर ज़रूर होगा।