इसके बाद धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा।शत्रु ने अपने बड़े भाई राम से पूनम के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की। इनके बड़े राम सिन्हा अपने छोटे भाई की शादी का प्रस्ताव लेकर जब पूनम की मां से मिलने गए तब उन्होंने ये कहकर रिश्ता को ठुकरा दिया कि मेरी बेटी दूध जैसी गोरी और वो कितना काला है। वह भी चोर की एक्टिंग करता है। वह मेरी बेटी से कैसे शादी करेगा। इसके बाद राम सिन्हा घर आ गए, लेकिन बाद में दोनों ने किसी तरह से मां को मनाकर शादी के लिए रजानंद कर लिया और उनकी शादी हो गई।