
फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अब एक्टिंग में भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। गुरु रंधावा ने पूरी दुनिया में एक बड़ी फैन फॉलोइंग बटोर ली है गुरु जल्द ही बॉलीवुड से एक्टिंग करियर में डेब्यू करने जा रहे हैं। जिसका प्रमोशन जोरों-शोरों से कर रहे हैं। साथ ही उनकी बेस्ट फ्रेंड भी पहली फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।
इस फिल्म से कर रहे डेब्यू
गुरु रंधावा जल्द ही अपनी फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' से एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कुछ खट्टा हो जाए में गुरु के साथ सई मांजरेकर लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
फिल्म के टीजर से मिले हिंट
टीजर में गुरु रंधावा के प्यार उलझी हुए कहानी देखने को मिल रही है। इसमें वह एक सिरफिरे आशिक का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में गुरु रंधावा के साथ एक्ट्रेस साई मांजरेकर को लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जा रहा है। टीजर बहुत दिलचस्प और मजेदार है। फिल्म में दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं। टीजर में अनुपम की छोटी सी झलक देखने को मिल रही है।
शहनाज गिल ने फिल्म की प्रमोट
बिग बोस से फेमस हुई शहनाज गिल की तगड़ी फैन फॉलोविंग है। वहीं बेस्ट फ्रेंड गुरु रंधावा के लिए शहनाज ने डेब्यू फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' का प्रमोशन पर्सनली भी किया है। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करते हुए सभी से गुरु को सपोर्ट करने को कहा। 16 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म के लिए शहनाज ने सपोर्ट मांगा साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले समय में गुरु और भी फिल्में करेंगे।
यह भी पढ़ें: 25 साल बाद अरशद वारसी ने कराई अपनी शादी रजिस्टर्ड, पत्नी को दिया टू इन वन गिफ्ट
Published on:
13 Feb 2024 08:26 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
