नई दिल्ली। 'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानी शहनाज गिल बिग बॉस 13 में आने के बाद से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस 13 के घर से निकलने के बाद शहनाज के लुक में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने अपना वजन कम करने के साथ फैंस को कई ग्लैमरस अंदाज की तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो अलग-अलग बोल्ड लुक्स में नज़र आईं और अपनी क्यूटनेस से फैंस को दीवाना बना लिया।