आपको बता दें कि सोशल मीडिया में शेयर किए गए प्रोमो में शहनाज गिल पिंक कलर के सूट में आती है। वह सलमान से पूछती है? आपने मैचिंग क्यों नहीं किया मेरे साथ, इस पर सलमान कहते नहीं कर पाया सॉरी मुझे माफ कर दो, शहनाज भी उन्हें माफ कर देती है और सलमान को वर्चुअल गले लगाती है। सलमान और शहनाज की मस्ती यहीं नहीं रुकती दोनों मिलकर कंटेंस्टेंट के साथ एक लव गेम खेलते हैं यह एपिसोड वीकेंड का वार में नजर आएगा।