2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shilpa Shetty इस वजह से करती हैं अक्षय कुमार से नफरत, लगाए थे ये बड़े आरोप

Shilpa shetty का था अक्षय कुमार के साथ अफेयर Shilpa shetty ने फेमस बिजनेस मैन राज कुंद्रा से की है शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 8 Sep 2020, 10:54 AM IST

Shilpa Shetty hates Akshay Kumar

Shilpa Shetty hates Akshay Kumar

नई दिल्ली। बॉलीवुड में प्यार इकरार के साथ मिलना बिछड़ना एक आम बात है। यहां पर जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उतनी ही जल्दी टूट भी जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस Shilpa shetty के साथ, जिसने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल जीतकर अपनी एक खास जगह बनाई है। लेकिन इस एक्ट्रेस ने भले ही लाखों लोगों का दिल जीता हो पर आज के समय के चमकते सितारे अक्षय कुमार के दिल में वो जगह नही बना पाईं जिसकी वो हकदार थीं।

जीहां एक समय ऐसा था जब वो अक्षय कुमार के दिल की रानी हुआ करती थीं। उनके रोमांस के चर्चे उन दिनों काफी सुनने को मिलते थे।
शिल्पा शेट्टी उस दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं। अपनी कई सुपरहिट फिल्में देने के चलते वो अक्षय कुमार से इस मामले में काफी आगे भी थीं। लेकिन इसके बाद भी वो अक्षय के प्यार की दिवानी थीं। लेकिन अक्षय की लाइफ में शिल्पा के साथ-साथ बॉलीवुड की कई और अभिनेत्रियों का दखल था।

अक्षय ने दिया था धोखा
शिल्पा शेट्टी से प्यार की बातें करने के साथ-साथ अक्षय कुमार दूसरी ओर ट्विंकल को भी डेट कर रहे थे। जब इस बात की भनक शिल्पा को लगी तो वह पूरी तरह से टूट गईं। जिसके बाद वो काफी लंबे समय तक डिप्रेशन में भी रहीं। एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने कहा था कि, ‘अक्षय ने मेरा इस्तेमाल किया और फिर छोड़ दिया।’

22 साल में खोई थी वर्जिनिटी
शिल्पा ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि, वो अक्षय कुमार को इतना प्यार करती थीं कि उन्होंने अपनी वर्जिनिटी तक खो दी थी। लेकिन अक्षय कुमार ने उनका इस्तेमाल किया था। बता दें कि अक्षय के रिश्ते शिल्पा के साथ भर नहीं थे, बल्कि उसी दौर में कई एक्ट्रेस के साथ रह चुके है, जिनमें सदाबहार रेखा का नाम भी इससे अछूता नहीं रहा है। प्रियंका चोपड़ा के साथ तो बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि एक्ट्रेस को मारने के लिए ट्विंकल खुद सेट पर पहुंच गईं थीं। जिसके बाद दोनों ने साथ कभी काम ना करने का फैसला ले लिया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन