कोरोना वायरस के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच आम से खास सभी लोग अपने घर में वक्त बिताने पर मजबूर हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फैंस से सोशल मीडिया पर लगातार जुड़ी रहती हैं और वे अपने इंस्टााग्राम अकाउंट पर काफी दिलचस्प और फनी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फनी पोस्ट शेयर करने के मामले में उनके पति राजकुंद्रा भी उनसे पीछे नहीं हैं।