13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तनुश्री-नाना विवाद: शिल्पा शेट्टी ने भी दिया तनुश्री का साथ, कहा- इसमें कसूरवार पुरुष हैं!

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का मानना है कि अब ‘मी टू’ कैंपेन नहीं बल्कि हैशटैग के साथ ‘यू टू’ कैंपेन चलना चाहिए। क्योंकि इसमें कसूरवार पुरुष हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Oct 07, 2018

Shilpa shetty ready for comeback after 11 years on bigscreen

Shilpa shetty ready for comeback after 11 years on bigscreen

बॅालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस रविवार स्केचर्स मुंबई वॉकाथन का हिस्सा बनी। वहां उन्होंने तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के मामले पर अपना बयान जारी किया। उन्होंने यौन उत्पीड़न जैसे मामलों के खिलाफ आवाज उठाते हुए महिलाओं को जागरुक होने की सलाह दी। एक्ट्रेस का मानना है कि अब ‘मी टू’ कैंपेन नहीं बल्कि हैशटैग के साथ ‘यू टू’ कैंपेन चलना चाहिए। क्योंकि इसमें कसूरवार पुरुष हैं।

शिल्पा ने तनुश्री की सराहना करते हुए कहा, ‘किसी भी परिवेश में कलाकारों, उद्यमियों के लिए काम करने का माहौल सुरक्षित होना चाहिए। यह एक शर्त होनी चाहिए।

तनुश्री दत्ता ने जो अभियान चलाया है उसमें मैं एक महिला और एक इंसान के तौर पर उनके साथ हूं क्योंकि ऐसी चीजों को दबा दिया जाता है।’ शिल्पा ने आगे कहा कि महिलाओं को कमजोर महसूस या अपने आप को कसूरवार नहीं ठहराना चाहिए बल्कि आज के समय में मजबूत रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जैसी मां वैसी बेटी! ऐश्वर्या की तरह आराध्या ने भी प्रिंसेस ड्रेस में किया रैंप वॅाक...

उन्होंने बताया, ‘हम नहीं जानते कि क्या चल रहा है लेकिन इससे एक अभियान की शुरुआत हुई है। लोगों ने सहा है। अब महिलाएं जाग गई हैं और उन्होंने कमान संभाल ली है। हैशटैग मी टू नहीं हो सकता बल्कि यह पुरुषों के लिए यू टू होना चाहिए।’

ये भी पढ़ें: वापस लौट रहा है 'THE KAPIL SHARMA SHOW', कपिल ने सुनाई खुशखबरी!