scriptप्रियंका से लेकर अनुष्का तक इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों के लिए असल में मुंडवाया था अपना सिर | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका से लेकर अनुष्का तक इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों के लिए असल में मुंडवाया था अपना सिर

8 Photos
1 year ago
1/8

अनुष्का शर्मा
फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’भला किसे याद नहीं होगी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने एक कैंसर पेशंट का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी थी। इस किरदार को रियल लुक देने के लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा दिया था। अनुष्का शर्मा का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

2/8

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने फिल्म 'द डिजायर' में अपने बालों की कुर्बानी दी थी। शिल्पा ने अपने किरदार में ढलने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए ये लुक दिया था। शिल्पा शेट्टी के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, जया प्रदा चीनी एक्टर जिया यू, विक्रम गोखले और आसिफ थे।

3/8

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम के जीवन पर बनी फिल्म मैरी कॉम में एक सीन में दिखाया गया था कि कॉम्पीटिशन में भाग ना ले पाने के कारण मैरी कॉम खुद को गंजा कर लेती हैं। यह एक रियल इंसिडेंट था और मैरी कॉम की लाइफ में यह घटना हुई थी। वही फिल्म में इस सीन के साथ व कैरेक्टर के साथ इंसाफ करने के लिए प्रियंका ने सच में ऐसा किया था और अपने बाल मुंडवाए थे।

4/8

शबाना आज़मी
शबाना आज़मी हर क़िरदार को पूरी शिद्दत से निभाने के लिए जानी जाती हैं। दीपा मेहता की ऑस्कर के लिए नामांकित फ़िल्म वॉटर के लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था। हालांकि बाद में विवादों के चलते वे इस फ़िल्म से अलग हो गईं, लेकिन उनके बाल्ड लुक ने ख़ूब सुर्ख़ियां बटोरी थी।

5/8

अंतरा माली
बॉलीवुड एक्ट्रेस अंतरा माली ने अमोल पालेकर की फिल्म एंड वन्स अगेन के लिए टकली हो गई थी। इस फिल्म में उनके साथ-साथ रजत कपूर और रितुपर्णा सेनगुप्ता भी अहम रोल में थे।

6/8

तनुजा
अभिनेत्री तनुजा ने एक मराठी फिल्म 'पितृरून' के लिए अपना सिर मुंडवाने का साहसिक कदम उठाया। इस फिल्म के उनकी खूब सराहना भी हुई थी।

7/8

तन्वी आज़मी
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में तन्वी आज़मी ने एक मराठा विधवा की भूमिका निभाई और इस किरदार को जीवंत रूप देने के लिए तन्वी वास्तव में गंजी हुईं थीं।

8/8

लीसा रे

लीसा रे फिल्मों की बेस्ट एक्टर और मॉडल मानी जाती है। बता दें की वाटर नाम की फिल्म में उन्होंने लीड रोल निभाया था, जिसके लिए उनको गांजा होना था। इस फिल्म में वो एक विधवा के रोल में नजर आई थी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.