
Sobhita Dhulipala Pregnancy News: मुंबई में आयोजित वेव समिट में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला अपने पति नागा चैतन्य के साथ नजर आईं। यह जोड़ी फॉर्मल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। इवेंट से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे माथे पर सिंदूर लगाए बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों ने एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दे दी है।
पिछले कुछ हफ्तों से शोभिता की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं चल रही हैं। उन्हें कई बार ढीले-ढाले कपड़ों में देखा गया है। वेव समिट में भी उन्होंने भारी साड़ी पहनी थी, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट करके उनकी प्रेग्नेंसी की ओर इशारा कर रहे हैं।
हालांकि, अब तक नागा चैतन्य और शोभिता ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन, एक चैनल से बात से बात करते हुए कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शोभिता ने जरूर ढीले कपड़े पहने हैं, लेकिन वे प्रेग्नेंट नहीं हैं।
नागा चैतन्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी शानदार चल रही है और वे दोनों अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अच्छी तरह से बैलेंस कर पा रहे हैं।
नागा चैतन्य ने शोभिता के साथ अपनी बॉन्डिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा, “हम दोनों आंध्र प्रदेश से हैं। शोभिता विजाग से हैं और मुझे विजाग बहुत पसंद है। हमारे जड़ें मिलती-जुलती हैं, इसलिए कल्चरल स्तर पर हमारे बीच गहरा जुड़ाव है। हम दोनों ही जीवन को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं, जो हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”
नागा चैतन्य आखिरी बार साई पल्लवी के साथ फिल्म 'थंडेल' में नजर आए थे। वहीं शोभिता भी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं।
Updated on:
3 May 2025, 2:54 PM IST
Published on:
3 May 2025, 2:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.