23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को पुलिस ने हिरासत में लिया, ड्रग लेने की हुई पुष्टि

Shraddha kapoor Brother Detained: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिद्धांत कपूर के ड्रग लेने की पुष्टि हो गई है, उनके साथ ही 5 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 13 Jun 2022, 10:11 AM IST

shraddha-kapoor-brother-siddhant-detained-police-confirmed-taken-drugs.jpg

Shraddha Kapoor's brother Siddhant detained by police, confirmed to have taken drugs

Shraddha Kapoor Brother Detained: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेट व एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। न्यूज ऐजेंसी के अनुसार सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया है। उनके साथ 5 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिद्धांत कपूर को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद उनके नमून को जांच के लिए भेजा था, जिसमें उनका टेस्ट पॉजेटिव पाया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी जांच के दौरान श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ कर चुकी है। इसके साथ ही NCB ने बॉलीवुड-ड्रग्स सांठगांठ के बारे में भी उसने पूछताछ कर चुकी है।


होटल में कर रहे थे पार्टी

न्यूज एजेंसी अनुसार अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे व एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बीती रात एक रेव पार्टी में छापेमारी करके पकड़ा गया है, जिसमें उनके साथ 5 अन्य लोग भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह छापेमारी के दौरान कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करते पाए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग