अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ( shraddha kapoor ) के सितारे एक बार फिर चमक उठे हैं। लगातार दो फिल्मों 'साहो' ( saaho ) और 'छिछोरे' ( Chhichhore ) की सफलता के बाद एक्ट्रेस सातवें आसमान पर हैं। फिल्म 'साहो' में श्रद्धा एक्टर प्रभास ( prabhas ) के अपोजिट नजर आई थीं, वहीं फिल्म 'छिछोरे' में उन्होंने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ( sushant singh rajput ) के अपोजिट काम किया था। 'साहो' ने पहले हफ्ते ताबड़तो़ड़ कमाई की थी, हालांकि बाद में फिल्म की कमाई थोड़ी ठंडी पड़ गई। वहीं 'छिछोरे' ने बॅाक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में 50 करोड़ की कमाई कर ली है और इसी के साथ मूवी की कमाई अभी भी जारी है।