श्रद्धा कपूर ने अपने दमदार अभिनय के दम पर कई हिट फिल्मों में काम किया और फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं. वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो 'चालबाज़ इन लंदन', 'स्त्री 2' और 'लवली सिंह' में नजर आ सकती हैं. बता दें कि ऐसा बहुत बार हुआ है कि बॉलीवुड स्टार्स अपनी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी इच्छुक भी रहते हैं. फिर चाहे वो उनके फेवरेट स्टार की कोई बचपन की फोटो या थ्रोबैक फोटो ही क्यों न हो.