नई दिल्ली। 24 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड नताशा दलाल संग शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं। जिसके बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने नए कपल को बधाई दी। सभी ने कपल को आशीर्वाद दिया और हमेशा साथ रहने की दुआ दी। इस बीच एक एक्ट्रेस का कमेंट काफी सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, एक्ट्रेस ने वरुण और नताशा को बधाई देते हुए उन्हें एक ताना भी कसा है।