
Sushant Singh Rajput Statue
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। देश की तीन बड़ी एजेसियां इस केस की जांच में जुटी हुई है- सीबीआई, एनसीबी और ईडी। इसके साथ ही उनके करीबी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं। अब हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुशांत का वैक्स स्टैच्यू नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने कहा मानो भाई जिंदा हो गया हो।
दरअसल, कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कलाकार सुसांता रे ने सुशांत सिंह राजपूत का एक वैक्स स्टैच्यू बनाया था। इसी का वीडियो श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, ऐसा लगा जैसे भाई जिंदा हो गया हो। इसके बाद श्वेता ने आर्टिस्ट को थैंक्यू कहा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही सुशांत के फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वह आज भी हमारे आसपास ही हैं दीदी। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, क्या कोई सच में उन्हें वापस ला सकता है। ताकि मैं फिर से हंस सकूं और बात कर सकूं। प्लीज वापस आ जाओ ना।
इससे पहले श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह कुछ दिन के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा था, 'आप कितना भी मजबूत बने रहने की कोशिश करें, लेकिन कई बार यह भारी दर्द उस पर हावी हो जाता है कि भाई अब हमेशा के लिए नहीं है। उसे हंसते हुए या उसे मजाक करते हुए नहीं देख पाउंगी। मुझे नहीं पता कि पूरी तरह से ठीक होने में कितना समय लगेगा। इसलिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 10 दिन दूर रहकर ध्यान और प्रार्थना करने का फैसला किया है।'
View this post on InstagramA post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। वह लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और घर के स्टाफ के साथ रह रहे थे। कहा जा रहा है कि दौरान सभी ड्रग्स का सेवन करते थे। इसकी कुछ वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। वहीं, एनसीबी ने ड्रग्स के लेनदेन में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
20 Sep 2020, 12:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.