
टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आज हमारे बीच ना रहे हों लेकिन उनके फैंस के दिलों में एक्टर आज भी मौजूद हैं। अभिनेता के फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ को याद करते हुए उनसे जुड़ी तस्वीरें, वीडियोज आदि शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर अभिनेता ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस को एक बार फिर अपने चहेते सितारे की याद आ गई है।
हाल ही में विरल भयानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख जहां कई लोगों में जहन में अभिनेता की यादें फिर ताजा हो गईं, तो वहीं कई इसे देख भावुक हो गए। सामने आए इस वीडियो में सिद्धार्थ पैपराजी से बात कर रहे हैं। अपने पसंदीदा कलाकार का यह वीडियो देख फैंस ने इसे तेजी से इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।
वायरल हो रहा पुराना वीडियो
दरअसल सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गाड़ी में बैठे हैं और नारियल पानी पी रहे हैं। तभी पैपराजी उन्हें घेर लेती है। सिद्धार्थ कहते हैं कि क्या कर रहा है यार तू..कही भी कैमरा लेकर घुस जाता है..थोड़ा घर पर भी रहा कर..।पैपराजी कहता है कि आपको देखकर आ जाते हैं कि क्योंकि बहुत कम दिखाई देते हो। जिसके बाद सिद्धार्थ हंस देते हैं और बॉय कहकर चले जाते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मिस यू भाई कहकर शेयर किया जा रहा है। फैंस कमेंट कर एक्टर को आज भी याद कर रहे हैं। फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि वो प्लीज वापस आ जाए।
परिवार के साथ मुंबई में रहते थे सिद्धार्थ शुक्ला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक caknowledge.com के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला की कमाई का बड़ा हिस्सा टेलीविजन शो और बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन से होती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जितनी भी कमाई करते थे उसमें से दिल खोलकर दान भी किया करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला सामाजिक कार्यों में खूब हिस्सा लिया करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला मुंबई में अपने घर में अपने परिवार के साथ रहते थे और ये घर उन्होंने हाल ही में खरीदा था।
View this post on InstagramA post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla)
गाड़ियों के शौकीन थे सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला को गाड़ियों का भी काफी शौक था। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू एक्स5 (BMW X5), एक हार्ले-डेविडसन फैट बॉब मोटरसाइकिल थी। मॉडल के तौर पर एक जाना पहचाना नाम होने के बावजूद सिद्धार्थ शुक्ला सादा जीवन जीना पसंद किया करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला को मुंबई के लोखंडवाला मार्केट में घूमते हुए स्पॉट किया जाता था। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने हाल ही में डिजिटल डेब्यू भी किया था और वे ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में नजर आए थे।
सिद्धार्थ शुक्ला की नेटवर्थ
वेबसाइट caknowledge डॉट कॉम के मुताबिक दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की कुल संपत्ति 15 लाख डॉलर है, यानी 11.25 करोड़ रुपये से ऊपर की है। बतौर एक टीवी अभिनेता ये बड़ी रकम है। उनकी ज्यादातर कमाई टीवी शो और बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन से होती थी। उनकी महीने की कमाई 10 लाख रुपये से ज्यादा थी।
रियलिटी शो से जीती रकम
सिद्धार्थ ने 'झलक दिखला जा','सावधान इंडिया', 'इंडिया गॉट टैलेंट' जैसे कई रियालिटी शो में काम किया था। वो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को 25 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली थी।
सिद्धार्थ को मिला अवार्ड
बता दें कि एक्टर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल कल सिद्धार्थ को स्क्रीन एक्सएक्स के बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजा गया था। ट्विटर पर फैंस इसके लिए एक्टर को बधाई दे रहे थे। सिद्धार्थ को ये अवार्ड उनकी वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के लिए मिला है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के नाम की ट्रॉफी को भी खूब शेयर किया गया।गौरतलब है कि एक्टर की मौत बीते साल दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई थी। एक्टर का निधन फिल्म और टीवी दोनों इंडस्ट्री के लिए बड़े झटके जैसा है।
Published on:
24 Apr 2022 03:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
