1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Habit Song Out: सिडनाज का आखिरी गाना ‘हैबिट’ रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला की याद में शहनाज गिल दिखीं इमोशनल

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का साथ फिल्माया गया आखिरी गाना 'हैबिट' आज रिलीज हो गया है। ये गाना सिद्धार्थ के रहते पूरा नहीं हो सका था, इसलिए इसका नाम बदलकर 'अधूरा' कर दिया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 20 Oct 2021, 7:22 PM IST

Sidharth Shukla Shehnaaz Gill song habit out now

Sidharth Shukla Shehnaaz Gill

नई दिल्ली: Habit Song Out: सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का साथ फिल्माया गया आखिरी गाना 'हैबिट' आज रिलीज हो गया है। ये गाना सिद्धार्थ के रहते पूरा नहीं हो सका था, इसलिए इसका नाम बदलकर 'अधूरा' कर दिया गया था, लेकिन फैंस की डिमांड को देखते हुए मेकर्स को गाने का नाम दोबारा 'हैबिट' करना पड़ा। गाने में दोनों की जोड़ी हमेशा की तरह कमाल लग रही है। वीडियो में शहनाज गिल का ओवरलैप वीडियो है, जिसमें वो टूटी हुई नजर आ रही है।

इस गाने को श्रेया घोषाल और आरको ने गाया है। वहीं, इस गाने को श्रेया ने ही प्रोड्यूस किया है। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का ये गाना एक बीच सॉन्ग था, जिसे अब एक इमोशनल गाने के रूप में प्रेसेन्ट किया गया है। गाने के बोल हैं, 'दिल तोड़ने का हैबिट है तो दिल तोड़ दे न सोनेया। गाना रिलीज होने के 2 घंटे के भीतर ही पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों को गाना बहुत पसंद आ रहा है। वहीं, ट्विटर पर भी #HabitFtSidNaazOutNow ट्रेंड कर रहा है।

सिद्धार्थ शुक्ला को इस दुनिया से गए डेढ़ महीना हो गया, लेकिन फैंस आज भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनका चहेता एक्टर सिद्धार्थ अब उनके बीच नहीं हैं। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती शहनाज गिल से हुई थी। दोनों की केमिस्ट्री कुछ ऐसी थी कि फैंस हमेशा उन्हें साथ देखने के लिए बेचैन रहते थे।

बिग बॉस के घर में ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और तब से लेकर हमेशा दोनों एक दूसरे के साथ रहे. फैंस ने दोनों को सिडनाज टैग दिया था और चाहते थे कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएं। ऐसा हो पाता उससे पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया को अलविदा कह गए। सिद्धार्थ के जाने के बाद फैंस के पास एक अखिरी मौका है, जहां वो दोनों की केमिस्ट्री देख सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन