
sidharth malhotra alia bhatt
शो के प्रोमो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एपिसोड भी औरों की तरह काफी मजेदार होने वाला है। शो के दौरान दोनों एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में बाते करेंगे और इस दौरान कई राज भी खुलेंगे। शो के दौरान जहां विक्की ने अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए तो वहीं सिद्धार्थ को अपनी एक्स की याद आई। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में बताया है कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की किस चीज को मिस करते हैं।
करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में क्या मिस करते हैं। इस पर उन्होंने कहा 'उनकी बिल्ली'। हालांकि, किसी ने नाम नहीं लिया लेकिन सभी समझ गए होंगे कि आलिया भट्ट के बारे में चर्चा हो रही थी। दरअसल, आलिया भट्ट को बिल्लियां बहुत पसंद हैं और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी किटी एडवर्ड के फैन हैं।
इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा को लेकर भी बातें कीं। उन्होंने अदाकारा के संग शादी को लेकर प्लानिंग के बारे में भी बताया।
करण ने पूछा कि, 'क्या आप कियारा को डेट कर रहे हैं'? इसपर एक्टर ने पहले कोई जवाब नहीं दिया और बात को टालने की कोशिश की, लेकिन करण भी कहां पीछे हटने वाले थे। उन्होंने फिर सिद्धार्थ से कहा, 'अब आप कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। तो क्या कोई फ्यूचर प्लान है, जिसके बारे में हमें पता होना चाहिए। इसपर सिद्धार्थ ने कहा कि एक ब्राइट और हैप्पी फ्यूचर, तो करण बोल पड़े-कियारा आडवाणी के साथ? तब सिद्धार्थ बोले- अगर कियारा होगी तो बहुत ही ग्रेट होगा।
मतलब साफ है कि दोनों कहीं न कहीं रिश्ते में हैं। मालूम हो कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में रहने की खबरें आई थीं। हालांकि दोनों ने कभी इसपर खुलकर बात नहीं की। दोनों का साथ ज्यादा दिन का नहीं था और फिर बाद में आलिया ने रणबीर से शादी कर ली।
Updated on:
19 Aug 2022, 9:54 AM IST
Published on:
19 Aug 2022, 9:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.