फिल्म इंडस्ट्री के ड्रग्स से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा (Simone Khambatta ) गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुई, जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का अभी जांच में शामिल होना बाकी है। एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, खंबाटा सुबह 10.15 बजे पूछताछ के लिए एनसीबी कार्यालय पहुंची। जबकि रकुल को पूछताछ के लिए बुधवार को समन जारी किया गया था, लेकिन उसने अब तक जवाब नहीं दिया है।