नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Neha kakkar Instagram ) पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह सोफे पर बैठकर ग्रीन टी का स्वाद लेते हुए गुनगुनाती हुईं नज़र आ रही हैं। नेहा ने अपना ही गाया हुआ गाना 'चलो ले चलें तुम्हें' को गाया। गाना गाते हुए नेहा ने सुरों के कई तार तो छेड़े ही लेकिन साथ ही फैंस का दिल भी जीत लिया। वीडियो को देख उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा "चलो चलते हैं बाबू, चलो किसी भी शहर में।" कमेंट पढ़ फैंस भी बहुत खुश हो रहे हैं।